नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के लिए चार हजार से अधिक यातायात पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे। त्योहार के दौरान सड़क पर खतरनाक तरीके से या शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। छह महीने की जेल भी काटनी पड़ सकती है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत 10 हजार रुपये तक जुर्माना और छह माह की जेल हो सकती है। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और रेड लाइट जंप करने पर पांच हजार रुपये का चालान व छह माह के लिए जेल जाना पड़ सकता है। हल्के वाहन निर्धारित गति सीमा से ऊपर चलाने पर ऑन स्पॉट 2000 रुपये, हेलमेट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.