शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 687 चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। मई के पहले नौ दिनों में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 687 ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। यातायात पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर विशेष टीमें तैनात की थीं। श्वास विश्लेषक के माध्यम से की गई जांच में भारी संख्या में लोग नशे में धुत पाए गए। पुलिस ने न केवल चालान किए, बल्कि नियमों की गंभीर अनदेखी पर दो वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- लालानगर टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे में गाड़ी चलाने वालों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से तीन महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.