देवघर, मार्च 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। ड्रंक इन ड्राइव अभियान के तहत यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चला रहे छह चालकों को पकड़ा। आरोपियों में बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना के नाराणपुर गांव निवासी 31 वर्षीय राजीव कुमार शर्मा, दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित पासी, मोहनपुर थाना के लेटवावरण निवासी 40 वर्षीय महेंद्र यादव, बिहार के जमुई जिला के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रंगनियां गांव निवासी 29 वर्षीय पिंटु कुमार यादव, देवीपुर थाना के नारायणपुर गांव निवासी 28 वर्षीय नीरज मुर्मू व मोहनपुर थाना के लेटवावरण गांव निवासी रोहित यादव शामिल है। शराब सेवन पुष्टी के बाद कोर्ट में पेशी के बाद न्यायाधीश के आदेश पर सभी को छोड़ दिया गया। यातायात पुलिस गाड़ियां जब्त कर कागजातों की जांच व जु...