बस्ती, जून 5 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने चाकू से मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के पचपेड़िया मार्ग स्थित हरिजन मोहल्ला निवासी मुराती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शराब पीकर हंसी मजाक करने की बात को लेकर विपक्षियों ने चाकू व हाथ के पंजे से उनके बेटे समीर को मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पचपेड़िया निवासी आरोपित विशाल गौतम उर्फ शालू, अविनाश गौतम, विकास समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...