इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- बसरेहर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे शादी समारोह में हंगामा खड़ा हो गया, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें दोनों ओर से लोग घायल हो गए। जसवंतनगर क्षेत्र के एक गांव से बारात गुरुवार रात करीब नौ बजे बसरेहर के एक गांव में पहुंची थी। वधू पक्ष ने सीमित संसाधनों के बावजूद रिश्तेदारों के सहयोग से बारातियों का स्वागत और खानपान की व्यवस्था की। इसके बाद पारंपरिक विवाह रस्में शुरू हुईं और देर रात करीब दो बजे जयमाल का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी दौरान दुल्हन को पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में है। यह बात सामने आते ही उसने शादी से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्ह...