भभुआ, मार्च 13 -- (सर के ध्यानार्थ) भभुआ। कैमूर के एक विद्यालय के शिक्षक द्वारा शराब पीकर नशे में स्कूल आने और युवती का डांस कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शिक्षक के नशे में हिल रहे हैं। दूसरे शिक्षक व अन्य बार बाला के साथ डांस कर रहे हैं। डांस का वीडियो कब का है, इसका पता नहीं चल रहा है। हालांकि इस तरह के किसी भी वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। लेकिन, ऐसी घटना से संबंधित विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी है। यहां चर्चा है कि विद्यालय में डांस करने के लिए बार बाला को बुलाया गया था। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने कहा कि अभी तक उनकी नजर में ऐसा वीडियो नहीं आया है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में अगर शिक्षक दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्र...