शराब पिलाने से मना करने पर मजदूर को पीटा, केस दर्ज
अयोध्या, मई 14 -- तारुन। शराब पिलाने से मना करने पर बाइक सवार दो सगे भाइयों ने भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूर की पिटाई कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित मजदूर दिलीप निवासी सकरदास नेवादा थाना वजीरगंज जिला गया का आरोप है वह हुसैनपुर ग्राम सभा मे स्थित एक भट्ठे पर इट की पथाई करता है। बीते 12 मई की रात करीब आठजे भट्ठे से कुछ ही दूरी पर ननसा बाजार में घरेलू सामान,सब्जी आदि लेने गया हुआ था। इसी दौरान शराब ठेके के पास हुसैनपुर निवासी दो सगे भाई पप्पू व मायाराम बाइक से पहुंचकर हफ्ता मिलने की बात कहकर शराब पिलाने को कहने लगे। उन्हें शराब पिलाने से मना किया तो दोनो ने गालियां देते हुए लात मुक्कों से मारने पीटने लगे, जिससे शरीर, मुह में काफी चोटे आई। पुलिस इस मामले में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच करवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.