बागेश्वर, मई 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आपरेशन प्रहार अभियान के तहत रीमा पुलिस ने अपनी दुकान में बिना लाइसेंस ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिला रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। आरोपित भरत कुमार पुत्र मोहन राम निवासी दोफाड़ रीमा अपनी दुकान पर लोगों को शराब परोस रहा था। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी तथा कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- शराब पिलाने के आरोप में कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...