शाहजहांपुर, मार्च 2 -- अल्हादादपुर गांव में किसान को शराब पिलाकर जमीन अपने नाम करा ली। पैसा न देने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। निगोही के अल्हादादपुर गांव निवासी महेश सिंह ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगो से जमीन का सौदा हुआ था। बात तय हो‌ जाने के बाद बह लोग तहसील तिलहर ले गए। कहा कि तहसील चलकर पैसे दे देगे। रजिस्टार आफिस में अंगूठा लगवाकर बैनामा करवा लिया। जब पैसे मांगे तो जान से‌ मारने की धमकी दी। महेश सिंह ने तहसील तिलहर के अधिकारियो के साथ पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...