फतेहपुर, मई 19 -- जाफरगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ सोमवार को गए युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से हड़कंप मचा रहा। युवक ने पीआरवी को फोन कर खुद को बंधक बनाए जाने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और परिजन पूरी रात व दिनभर उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।थाना क्षेत्र के गांजर गांव निवासी इंद्रभान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई इंद्रजीत सोमवार सुबह पड़ोसी गांव सैमसी निवासी रामौतार चौहान और मौहारी निवासी राधे के साथ गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। यह भी पढ़ें- युवक को बंधक बनाकर पीटा,तमंचा थमाकर फंसाने की दी धमकी मंगलवार भोर करीब तीन बजे पीआरवी टीम घर पहुंची और बताया कि इंद्रजीत ने फोन कर खुद को बंधक बनाए जाने की सूचना दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि आर...