भिंड, मार्च 23 -- भिंड में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया था। दरअसल घटना 18 फरवरी की है जब सोई गांव के खेतों में एक महिला का शव प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पहचान होने के बाद मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुरुआत में पुलिस के सामने यह मामला पूरी तरह अंधे कत्ल के रूप में था जिसमें कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने करीब 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद एसपी असित यादव के निर्देशन और एसडीओपी रविंद्र वास्कले के मार्गदर्शन में एक विशेष ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.