गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिना लाइसेंस शराब परोसने पर सेक्टर-83 स्थित करी लांज होटल के मालिक को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना खेड़की दौला से एक पुलिस टीम ने इस होटल में छापा मारा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जाती है। जब पुलिस मौके पर पुहंचीं तो इस होटल में आठ से दस लोग अपने परिजनों के साथ मौजूद थे। कुछ टेबल पर शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस को देखकर शराब का सेवन कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से शराब की एक बोतल बरामद की। मौके पर होटल मालिक सेक्टर-77 स्थित उमंग विंटर हिल्स सोसाइटी निवासी कवलदीप सिंह मौजूद था। पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...