शराब नहीं पीने पर धार्मिक व्यक्ति को पीटा
कौशाम्बी, मई 3 -- अंधावां निवासी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि वह राम-नाम का सुमिरन करता है। इसलिए मांस-मदिरा का सेवन करने वालों से भी दूर रहता है। पीड़ित के अनुसार, शनिवार की शाम पड़ोसी किशोर चौरसिया उसके घर आया और शराब पीने के लिए कहने लगा। मना करने पर अपने बेटे सोनू चौरसिया व परिवार के सत्यम चौरसिया के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए घायल का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी जेपी पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.