कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- शराब नहीं देने पर बाइक सवार युवकों ने सेल्समैन की जमकर पिटाई की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम निवासी संजय जायसवाल ने बताया कि वह देवीगंज स्थित शराब की कंपोजिट दुकान का सेल्समैन है। साथ में चायल खास का रहने वाला प्रेम जायसवाल भी सेल्समैन है। पीड़ित के मुताबिक, मंगलवार की रात 10 बजे वह दुकान बंद करके घर जाने को तैयार हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात युवक आए और शराब की मांग करने लगे। मना किया गया तो आरोपियों ने पिटाई की। हमलावरों ने दूसरे सेल्समैन के साथ भी अभद्रता की। उसको दो-चार थप्पड़ भी जड़े। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...