शराब नहीं देने पर दो दुकानदार भाइयों को पीटकर किया घायल
गिरडीह, मार्च 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मांगने के बाद शराब नहीं देने पर बेंगाबाद चौक के एक जेनरल स्टोर संचालकों के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट में टिंकू कुमार मंडल व उनके भाई रॉबिन कुमार मंडल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद 8-10 लोग घटनास्थल से फरार हो गए। इस सिलसिले में भुक्तभोगी द्वारा बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इससे अवगत करा दिया गया है। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि दोनों भाई बेंगाबाद चौक पर मोबाइल एवं जेनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। घटना की शाम 8- 10 लोग आए और दुकान संचालक से शराब की मांग करने लगे। उनलोगों के द्वारा शराब नहीं बेचने की बात कही गई। इस पर आक्रोशित लोगों ने उनलोगों पर हमला कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.