समस्तीपुर, फरवरी 28 -- उजियारपुर। अंगारघाट पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में शनिवार को शराब धंधेबाज के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। इस दौरान जिरात टोले में देशी शराब के एक भठ्ठी के ठिकाने पर भारी संख्या शराब स्टॉक करने का बर्तन को जब्त कर विनष्ट कर दिया। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की शराब धंधेबाजो के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस दल लगातार क्षेत्र में शराब से जुड़े धंधेबाजों पर दविश बनाने का काम कर रही है। खासकर तारी या सूखा नशा की दुकानो पर कड़ी निगाह बनाए हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...