बहराइच, दिसम्बर 9 -- बहराइच। कैसरगंज थाने के नत्थनपुर डिहवा स्थित शराब दुकान के सेल्समैन जरवलरोड थाने के औरी रेवढ़ा गांव निवासी राजिन्दर प्रसाद पुत्र त्रिवेणी प्रसाद से उधार शराब मांगने से मना किए जाने पर दुकान से खींच हमलावरों ने लोहे की राड से घायल कर दिया था। उसे बचाने आए मुशीर, पवन, अंशिका पुत्री सरोज, सोनम पुत्री पवन के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने रमवापुर रघुवीर सिंह निवासी कुलदीप, अभिषेक, मनीष, अमन को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...