शराब दुकान सेल्समैनों को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, जून 28 -- कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला स्थित शराब दुकान के दो सेल्समैनों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से उसकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है, जिससे उसके बेटे ने गोली चलाई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा दान निवासी थान सिंह ने बीते 26 जून को कटघर थाने में केस दर्ज कराया था, जिसमें बताया कि उनका बेटा राकेश पंडित नगला स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का सेल्समैन है। उसके साथ कमला विहार निवासी विकास सक्सेना भी सेल्समैन का काम करता है। उसी बिल्डिंग में कैंटीन चलाने वाला हीरालाल और उसका परिवार कैंटीन चलाता है। आरोप लगाया कि हीरालाल के बेटे और परिवार के लोग अक्सर शराब लेने के बाद पैसे नहीं देते थे, जिसको लेकर कहासुनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.