आदित्यपुर, मई 27 -- गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के केडिया रोड में एक शराब दुकान में रविवार की शाम जम कर मारपीट हुई। उक्त मामले में दुकान के इंचार्ज रोहित कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया कि शराब खरीदने आए कुछ लोगों से रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लोगों ने दुकान में घुस कर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। घटना में दुकान के इंचार्ज और सेल्समैन अजय कुमार यादव घायल हो गए। दुकान में रखे फ्रिज और शराब की बोतलों को भी क्षति पहुंचाई गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...