कानपुर, जून 10 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान गांव में स्थित कंपोजिट शराब दुकान मे शटर तोड़कर अंगे्रजी शराब व बीयर की पेटियों के साथ 9 हजार रुपये चोरी करने के मामले में जेल में निरुद्ध दो आरोपितों के वकीलों ने उनकी जमानत अर्जी एडीजे कोर्ट संख्या -5 में दाखिल की। मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने दोनों की जमानत अर्जियों को खारिज कर दिया। कानपुर नगर में रहने वाले किरन सिंह की भेवान गांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में 3 अप्रैल की रात में चोरों ने शटर काटकर वहां रखी 32 पेटी बीयर व अंग्रेजी शराब की चोरी कर ली थी। इसके साथ ही चोर दुकान में रखे 9 हजार रुपये व सीसीटीवी कैमरे ,एलईडी व डीबीआर को भी उठा ले गए थे। मामले मैनेजर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुईतखेड़ा गांव के रहने वाले सुशील कुमार ...