गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र क मकतपुर स्थित शराब दुकान में घुसकर सेल्स मैन के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

घायल सेल्स मैन का इलाज मारपीट से सेल्स मैन गंभीर रूप से जख्मी हुआ है और उसका इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। इस संबंध में घायल नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड निवासी विक्की कुमार सिंह के फर्द बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

अभियुक्तों के नाम दर्ज प्राथमिकी में मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनू, मंगल सिंह एवं मिथुन राम चंद्रवंशी को नामजद एवं 10-15 अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

घटना का विवरण विक्की का कहना है कि 24 मई की रात लगभग सवा नौ बजे वह अपने...