शामली, मार्च 25 -- चौसाना। पुलिस ने शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 20,300 रुपये की नगदी बरामद की है। कस्बा तितावी निवासी चन्द्रमोहन ने गंगोह रोड स्थित मुडेट चौराहे के पास अपनी शराब की दुकान में पॉच मार्च की रात्रि में चोरी होने की तहरीर दी थी। चोर दुकान से नगदी के साथ शराब की बोतलें और बीयर कैन भी ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को थाना झिंझाना पुलिस ने फहीम पुत्र जाजू निवासी ग्राम बेगी नाजर, थाना गंगोह (सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की नगदी बरामद हुई।पुलिस ने बताया कि मामले में 17 मार्च को मुजाहिर पुत्र हासिम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में अन्य...