शराब दुकान चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर, मई 25 -- शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में शराब की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के अनुसार चार और पांच अप्रैल की रात थाना रोजा क्षेत्र में शराब की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी रेलवे मैदान रोजा के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। देवेंद्र का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सियानंद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.