देवरिया, मई 27 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के लखना उर्फ डोमडीह टीचर कॉलोनी में देसी शराब की दुकान खुलने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। कॉलोनीवासियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।लोगों का आरोप है कि शराब की दुकान पर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आए दिन गाली-गलौज और असामाजिक गतिविधियां होती हैं। इससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है और लोगों का जीना दूभर हो गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. केदारनाथ ठाकुर, संतोष पांडेय, राजेश तिवारी, विकास गुप्ता, विद्यावती देवी, राजकुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, कैलाशपति राय, आशुतोष राय, राम मनोहर तिवारी, मनीष कुमार पांडेय, कौश...