शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- रोजा, संवाददाता। लोदीपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने का मामला सामने आया है। घायल की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी तहरीर में लोदीपुर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि उनके देवर राजाराम अविवाहित हैं। एक रेस्टोरेंट के पास दुकानों के आसपास चौकीदारी करते हैं। अक्सर वहीं रहते हैं। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे जानकारी मिली कि शराब की दुकान के सामने लघुशंका करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान मालिक के भतीजे ने गुस्से में आकर कार से राजाराम को टक्कर मार दी। बताया गया कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से दो बार गाड़ी चढ़ाई, जिससे राजाराम गंभीर ...