देवरिया, मार्च 7 -- बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुंदरपार ग्वाल स्थित शराब दुकान के पास दरोगा से तकरार करने वाले चौकीदार का पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया। दरोगा और चौकीदार के बीच हुई बहस का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए बनकटा पुलिस ने आरोपी चौकीदार को पकड़कर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।बताया जाता है कि बनकटा थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक गश्त पर थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर थाने के ही एक चौकीदार से उनकी कहासुनी हो गई। वायरल वीडियो में चौकीदार दरोगा पर गाली देने और डंडा निकालकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। साथ ही वह यह भी कह रहा है कि दरोगा ने उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।वीडियो में कुछ लोग चौकीदार के आरोपों का समर्थन करते भी दिखाई दे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.