शराब दुकान कर्मी को बेरहमी से पीटा
कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, संवाददाता। बाकरगंज में जरा सी बात पर दबंगों ने शराब दुकान कर्मी को घेरकर बेरहमी से पीटने के साथ ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने में शिकायत कर तीन नामजद समेत आठ अज्ञात पर रिपोर्ट कराई है। अजीतगंज निवासी निजामुद्दीन की तहरीर के अनुसार वह टीपी नगर स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में काम करते हैं। 29 मार्च की रात बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी अभिषेक चौबे, हिमांशु और शिवा अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और मेज साफ करने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपित उस समय चले गए। फिर रात करीब 10:30 बजे घर जाने के दौरान आरोपितों ने बाकरगंज के पास जबरन रोक बेरहमी से मारपीट की। इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.