कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। रतनलाल नगर में चल रही देसी शराब की दुकान में मनमानी व गलत तरीके से आवंटन को लेकर डीएम और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई। आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। गोविंद नगर निवासी सिमरनजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच मुकदमे होने के बावजूद दुकानदार पुष्पेंद्र सिंह तोमर का चरित्र प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। जिसके जरिए देसी शराब ठेके का लाइसेंस दे दिया गया। गलत तरीके से लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि शिकायत आई है। जांच के आदेश हुए है। जांच करके रिपोर्ट डीएम व पुलिस कमिश्नर को दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...