अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आबकारी विभाग का भी गजब ही हाल है। विभागीय इंस्पेक्टर लाइसेंसियों पर ब्रिकी रजिस्टर खरीदने का दवाब बना रहे हैं। जबकि अब तक रजिस्टर की बिक्री बाजार से होती थी। जो लाइसेंसी बाहरी दुकान से रजिस्टर खरीद रहे हैं, निरीक्षकों के स्तर पर उन्हें प्रमाणित ही नहीं किया जा रहा है। पिछले दिनों खैर आबकारी क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। विभाग ने स्पष्ट किया था, रजिस्टर बिक्री का कोई आदेश नहीं है। लाइसेंसी कहीं से भी रजिस्टर खरीद सकते हैं। इसके बाद भी विभाग के कई निरीक्षक अपने स्तर से ही एक हजार रूपए में रजिस्टर की बिक्री कर रहे हैं। रजिस्टर को क्षेत्रीय निरीक्षक के स्तर से प्रमाणित किया जाता है। प्रत्येक पन्ने पर नंबर व प्रथम पृष्ठ कुल पेज की संख्या प्रमाणित की जाती...