हरदोई, फरवरी 27 -- हरदोई। पिहानी कस्बे में हरियावां क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान एवं आबकारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार के नेतृत्व में शराब की दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। सभी दुकानों के स्टॉक रजिस्टरों की गहन जांच की। उपलब्ध शराब की गुणवत्ता का परीक्षण किया। अधिकारियों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से स्टॉक का सत्यापन भी किया। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं नकली या अवैध शराब की बिक्री तो नहीं हो रही है। जांच के दौरान दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस को भी सख्त हिदायत दी गई कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति खुलेआम शराब का सेवन न करे। न ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएग...