मेरठ, अप्रैल 1 -- नए आबकारी नीति 2026-27 के तहत जिले में बुधवार से देसी-विदेशी शराब, बीयर की दुकानों का संचालन शुरू हो गया। इसी के साथ शराब और बीयर की कीमतें भी बढ़ गई। इस बार शराब दुकानों के लाइसेंसों का रिनीवल किया गया है। लाइसेंस शुल्क मद में जिलेभर में शराब दुकानों से करीब 150 करोड़ रुपये का राजस्व सरकारी खजाने मे आया है। आबकारी विभाग ने कम्पोजिट दुकानों, मॉडल शॉप, प्रीमियम मॉडल शॉप, देशी मदिरा एवं भांग की फुटकर दुकानों का व्यवस्थापन प्रथमतः आवेदन प्राप्त करते हुए नवीनीकरण के माध्यम से कराये जाने का निर्णय लिया था। शराब की फुटकर दुकानों के एमजीआर/लाइसेंस शुल्क में 7.5 प्रतिशत तक एवं भांग की दुकानों की लाइसेंस फीस में दस प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। नियमानुसार जिले में देसी शराब की 178, कंपोजिट शराब की 186 दुकानों, छह मॉडल शॉप के लाइसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.