सिद्धार्थ, मार्च 12 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। इटवा तहसील क्षेत्र में शराब दुकानों की व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर आबकारी विभाग सख्त हो गया है। बुधवार को आबकारी निरीक्षक इटवा रितिक वर्मा ने क्षेत्र की कई देशी और कम्पोजिट शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भिटिया, मेहदानी, देवियापुर और धोबहा स्थित देशी शराब की दुकानों के साथ ही देवियापुर, ऊँचडीह व कठेला की कम्पोजिट दुकानों का बारीकी से जायजा लिया गया।टीम ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, स्टॉक रजिस्टर, अनुज्ञापन पत्र, उपलब्ध स्टॉक तथा बिक्री से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। आबकारी निरीक्षक रितिक वर्मा ने दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों ...