जहानाबाद, मई 18 -- काको, निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली एवं काको थाना पुलिस ने अलग अलग गांव में छापेमारी करते हुए एक शराब तस्कर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 20 लीटर देसी शराब भी बरामद की है। पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उतरसेरथु गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान राजबली मांझी को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में वाहन गश्ती के दौरान शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में दोघरा गांव निवासी उदय कुमार, रामकृष्णा नगर, पटना निवासी प्रद...