भागलपुर, मार्च 1 -- बांका। जिलेबिया मोड़ पुलिस ने सुबह सात बजे श्रीनगर सिंचाई नहर के समीप एक साइकिल सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नुनेश्वर खैरा के रूप में हुई है। उसके पास से 9 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...