मुजफ्फरपुर, मई 15 -- पारू। बैजलपुर गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर फरार शराब तस्कर रामेश्वर सहनी को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित पर शराब तस्करी करने का आरोप है। चार मई को पुलिस ने छापेमारी कर रामेश्वर के घर के पास झाड़ी से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की थी। उस दौरान पुलिस को चकमा देकर रामेश्वर भाग गया था। उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...