कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- कोखराज के भरवारी चौकी के एसआई नितेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को गश्त के दौरान रोही बाईपास के समीप से दो संदिग्ध बाइक सवारों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों ने अपनी पहचान दशरथ सोनी पुत्र सत्यचंद्र निवासी बिजलीपुर, नवाबगंज, प्रयागराज और धीरू श्रीवास्तव पुत्र सुरेश श्रीवास्तव सरायबबरी, बाघराय, प्रतापगढ़ के रूप में दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...