कोडरमा, नवम्बर 18 -- कोडरमा में तिलैया डैम ओपी के कांटी-बड़कीधमराय में छापामारी कर लौटी रही एक्साइज विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे उत्पाद विभाग के कुछ कर्मी घायल हो गए। हमलावर गिरफ्तार तीन महुआ शराब तस्कर को भी छुड़ा ले गए। यह घटना सोमवार की देर शाम की है। उत्पाद विभाग की एक गाड़ी पर भी तोड़फोड़ की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी को लेकर उत्पाद विभाग की टीम कांटी-बड़की धमराय गांव पहुंची थी। यहां छापेमारी के बाद जब्त शराब समेत तीन लोगों को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग की टीम तिलैया से बिजयागुड़ियो के रास्ते निकल रही थी। इसी दौरान विजयागुड़ियो के पास उनके गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इसी बीच...