सुपौल, मई 14 -- करजाईन बाजार। रतनपुर थाना पुलिस ने भगवानपुर स्थित बिल्डर चौक के समीप मंगलवार को नेपाली शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक नेपाली शराब की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली। थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि दोनों तस्कर अनंत चौक की ओर से बोल्डर चौक की तरफ भाग रहा था। गिरफ्तार तस्करों की पहचान त्रिवेणीगंज मलहनवा वार्ड 08 निवासी ब्रजेश कुमार तथा बगला वार्ड 09 निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- दो बाइक से 117 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...