हाजीपुर, जून 24 -- हाजीपुर। निज संवाददाता अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग, वैशाली की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बेलसर थाना क्षेत्र के परवाड़ा गांव के समीप एक टाटा-407 पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान संदिग्ध टाटा-407 पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। जांच के क्रम में वाहन के साइड बॉडी में विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स (कैविटी) से कुल 65 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- कटिहार: 198 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार बरामद शराब की कुल मात्रा 561.6 लीटर है। कार्रवाई के दौरान शराब लदे वाहन को जब्त...