प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। मध्य प्रदेश का एक युवक प्रयागराज जंक्शन पर शराब की तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि रीवा मध्य प्रदेश निवासी अविकाश साकेत को गुरुवार रात प्लेटफार्म नंबर चार से गिरफ्तार किया गया। उसके ट्राली बैग से दो ब्रांडेड कंपनियों 35 प्लास्टिक पाउच और 96 टेट्रा पैक फ्रूटी मिला है। जीआरपी की मानें तो आरोपी युवक प्रयागराज से ट्रेनों से अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर महंगे दामों पर बेचता था। इससे पूर्व भी दर्जनों युवक शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...