फिरोजाबाद, दिसम्बर 28 -- हरियाणा से लाखों की शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। करीब 11 महीने पहले पुलिस ने ट्रक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस काफी वक्त से प्रयासरत थी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें काफी वक्त से फरार चल रहे आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम हितेश कुमार पुत्र अरविन्द कुमार बताया है। वह 105/10 राजपूत गली माता दरवाजा थाना पुराना सब्जी मण्डी जनपद रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। वर्तमान में वह रामराज नगर सुर्पा थाना पुराना सब्जी मण्डी जनपद रोहतक हरियाणा में रह रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...