रिषिकेष, मार्च 28 -- आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जाटव बस्ती से आरती के घर की तलाशी में एक पेटी ट्रैटा पैक देसी शराब मिली। शेरगढ़ निवासी रघुवीर से भी तलाशी में विभागीय टीम को देसी शराब के 45 पाउच मिले। शेरगढ़ में ही एक घर से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार 50 लीटर लहन को भी टीम ने नष्ट किया। निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.