सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना में पदस्थापित एसआई वंदना कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान भंडारी गांव वार्ड संख्या 11 निवासी हरिनंदन मुखिया के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने बताया कि युवक के खिलाफ शराब तस्करी से संबंधित मामला दर्ज था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष यह भी पढ़ें- शराब तस्करी मामले में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभ...