सुपौल, जून 25 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के मामले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने मामले परियाही निवासी 42 वर्षीय लीला देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीते फरवरी में पुलिस ने गुप्त सूचना पर परियाही गांव में छापेमारी कर उक्त महिला के घर से देशी चुलाई शराब बरामद की थी। पुलिस को देख मौके से महिला शराब तस्कर फरार हो गई थी। इसके बाद उक्त महिला तस्कर के खिलाफ थाना में केस दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में दर्ज केस के अभियुक्त को मंगलवार को पारियाही गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...