गया, मई 21 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भट्टबीघा गांव से पुलिस ने शराब तस्करी मामले में गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि भट्टबीघा गांव का कैलाश चौधरी के खिलाफ साल 2022 में स्थानीय थाने में मामला दर्ज हुआ था। संबंधित मामले में आरोपी होने के बाद से कैलाश फरार था, जिसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब तस्करी मामले में एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...