शराब तस्करी के मामले में आरोपित गिरफ्तार
बक्सर, अक्टूबर 5 -- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में दर्ज शराब तस्करी के एक मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी दिनेश यादव की गिरफ्तारी भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चितकुंडी चकियां गांव हुई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान आरोपित की संलिप्तता पायी गई थी। उसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। रविवार की शाम कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस ने आरा मुफस्सिल थाना की पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। सोमवार को जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.