आजमगढ़, अगस्त 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट ने शराब तस्करी में शामिल दो वाहनों का अधिकग्रहण किया है। मुबारकपुर और देवगांव कोतवाली की पुलिस ने शराब तस्करी करते समय दोनों वाहनों को पकड़ा था। दोनों वाहनों से कुल 2041.2 लीटर शराब बरामद हुई थी। जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये थी। चंडीगढ़ से आजमगढ़ के रास्ते मऊ जनपद की ओर शराब भेजी जा रही थी। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में तीन साल पूर्व स्विफ्ट कार से 43.200 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। वाहन मालिक सुनील यादव के विरुद्ध भारी मात्रा में चंडीगढ़ से अवैध शराब परिवहन के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्टर में कार्रवाई की गई थी। वाहन को जिला मजिस्ट्रेट सरकार के पक्ष में अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ ही मुबारकपुर में एक साल पूर्व महिंद्रा बोलेरो मैक्सी पिकअप से 1998...