रुद्रपुर, मार्च 30 -- सितारगंज। पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने शक्तिफार्म के गांव बैकुंठपुर निवासी निर्मल राय को 22.5 लीटर देशी शराब की 90 बोतल के साथ गांव पिपलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त किया है। वहीं, एक दूसरे मामले में पुलिस ने गांव सिसौना निवासी हरजिंदर सिंह को सिडकुल स्थित सिद्ध गर्ब्यांग गेट के पास से 42 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...