हरिद्वार, नवम्बर 17 -- ज्वालापुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चिंटू पुत्र सतपाल, निवासी राजीव नगर से 50 पव्वे देसी शराब और हरीश जौली पुत्र स्व. सिकंदर लाल, निवासी शिवानीपुरम से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि एसएसआई खेमेंद्र गंगवार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...