दरभंगा, अप्रैल 3 -- सिंहवाड़ा। स्थानीय पुलिस ने मनिकौली पंचायत के सेरहा टोल में छापेमारी कर गांव के ही शराब तस्कर नंदकिशोर सहनी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर अस्थुआ गांव में हत्याकांड के एक नामजद सहित शराब तस्करी में गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस कांड में शामिल चार लोग को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार हत्याकांड में शामिल आलोक कुमार पीएमसीएच में इलाजरत था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...